27 C
Munich

CSK vs KKR Live: कोलकाता को दूसरा झटका, नरेन के बाद जगदीशन भी आउट, चेन्नई ने 236 रन का लक्ष्य दिया

धेरै पढिएको

चेन्नई ने कोलकाता को 236 रन का लक्ष्य दिया
चेन्नई ने कोलकाता के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स में ही 228 रन बनाए थे।

यह चेन्नई का आईपीएल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले चेन्नई ने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 246 रन और 2008 में पंजाब के खिलाफ 240 रन बनाए थे। आईपीएल में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम है। उसने 2013 में बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों में 71 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए।

चेन्नई की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब अच्छी रही थी। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। सुयश शर्मा ने ऋतुराज को क्लीन बोल्ड किया। वह 20 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बना सके। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने कॉनवे को आउट किया। आउट होने से पहले उन्होंने इस सीजन लगातार चौथा और आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। कॉनवे 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ईडन गार्डन्स में अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे का तूफान देखने को मिला। दोनों ने 34 गेंदों में 85 रन की साझेदारी निभाई। रहाणे ने 24 गेंदों में आईपीएल करियर का 30वां अर्धशतक और इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं, शिवम दुबे ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद शिवम आउट हो गए। उन्हें कुलवंत खेजरोलिया ने जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। शिवम ने 21 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली।

रवींद्र जडेजा आठ गेंदों में दो छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे 29 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244.83 का रहा। वहीं, एमएस धोनी तीन गेंदों में दो रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की ओर से कुलवंत ने दो विकेट लिए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

KKR vs CSK Live: दुबे की तूफानी पारी समाप्त, रहाणे बरसा रहे छक्के
18वें ओवर में 194 के स्कोर चेन्नई को तीसरा झटका लगा। कुलवंत खेजरोलिया ने शिवम दुबे को जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। दुबे ने तूफानी पारी खेली और 21 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। इससे पहले अजिंक्य रहाणे ने तूफानी पारी खेलते हुए 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। यह इस सीजन उनका दूसरा अर्धशतक रहा। वहीं, ओवरऑल आईपीएल करियर का 30वां अर्धशतक रहा। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 199 रन है। रहाणे 25 गेंदों में 55 रन और रवींद्र जडेजा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

KKR vs CSK Live: रहाणे-शिवम की तूफानी बल्लेबाजी
14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए हैं। उमेश यादव ने इस ओवर में 22 रन लुटाए। इस ओवर में दो चौके और दो छक्के पड़े। शिवम दुबे छह गेंदों में 18 रन और अजिंक्य रहाणे 18 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13वें ओवर में 14 रन आए थे और 14वें ओवर में 22 रन आए, यानी पिछले दो ओवर में 36 रन बने हैं।

KKR vs CSK Live: डेवोन कॉनवे आउट
13वें ओवर में 109 के स्कोर पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा। डेवोन कॉनवे 40 गेंदों में 56 रन की पारी खेल आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। कॉनवे को वरुण चक्रवर्ती ने डेविड वीज के हाथों कैच कराया। फिलहाल शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 123 रन है।

KKR vs CSK Live: कॉनवे का अर्धशतक
10 ओवर के बाद चेन्नई ने एक विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे ने इस सीजन में लगातार चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल करियर का यह कॉनवे का सातवां अर्धशतक रहा। फिलहाल वह 34 गेंदों में 50 रन और अजिंक्य रहाणे छह गेंदों नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

KKR vs CSK Live: छठी बार पावरप्ले में चेन्नई ने 50+ का स्कोर बनाया
इस सीजन चेन्नई की बल्लेबाजी खास रही है। इस मैच में ऋतुराज और कॉनवे ने पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन बनाए। यह इस सीजन छठी बार है जब चेन्नई ने पावरप्ले मं 50+ का स्कोर बनाया है। इससे पहले गुजरात के खिलाफ चेन्नई ने पहले छह ओवर में 51/2, लखनऊ के खिलाफ 79/0, मुंबई के खिलाफ 68/1, राजस्थान के खिलाफ 45/1, बैंगलोर के खिलाफ 53/1, हैदराबाद के खिलाफ 60/0 का स्कोर बनाया था।

KKR vs CSK Live: सुयश ने ऋतुराज को क्लीन बोल्ड किया
आठवें ओवर में 73 के स्कोर पर चेन्नई को पहला झटका लगा। लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया। ऋतुराज 20 गेंदों में 35 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। फिलहाल डेवोन कॉनवे 25 गेंदों में 38 रन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।

KKR vs CSK Live: कॉनवे-ऋतुराज ने दिलाई तेज शुरुआत
चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 14 गेंदों में 17 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

KKR vs CSK Live: ऋतुराज-कॉनवे क्रीज पर
चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ओपनिंग के लिए उतरे। पहले ओवर में दोनों ने पांच रन जोड़े।

CSK vs KKR Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
कोलकाता नाइटराइडर्स: जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से संभावित इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट: मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, लिटन दास, वेंकटेश अय्यर।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से संभावित इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट: आकाश सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, राजवर्धन हंगरगेकर।

CSK vs KKR Live: कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। नीतीश ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। लिटन दास की जगह लिटन दास को मौका दिया गया है। इसके अलावा मनदीप सिंह की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन की टीम में वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

CSK vs KKR Live: जेसन रॉय और लिटन दास पर नजर
कोलकाता को अब जल्द ही अपने प्रदर्शन में सुधार करके वापसी करनी होगी क्योंकि अब किसी भी तरह की ढिलाई बरतना टीम को महंगा पड़ सकता है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने पिछले मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उनके साथी बांग्लादेश के लिटन दास नहीं चल पाए थे। ऐसे में नारायण जगदीशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रखकर गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया जा सकता है।

CSK vs KKR Live: दिल्ली के खिलाफ मिली थी कोलकाता को हार
दिल्ली ने लगातार पांच मैच हारने के बाद केकेआर को हराकर मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। केकेआर को पिछले तीनों मैचों में बल्लेबाजों की सामूहिक नाकामी के कारण पराजय झेलनी पड़ी क्योंकि इस बीच उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने 67 गेंदों पर रन नहीं बनाए और उसकी पूरी टीम 127 रन पर आउट हो गई थी

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबर